आगरालीक्स (Agra News 30th July)..आगरा में बारिश के बाद सडकों से लेकर कॉलोनियों में जलभराव हो गया तो भरतपुर हाउस कॉलोनी और राधिका विहार कॉलोनी में बारिश के पानी को सहेजकर नजीर पेश की है.
आगरा का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, भूगर्भ जलस्तर 200 फीट नीचे तक पहुंच गया है। कई क्षेत्र डार्क जोन में आ चुके हैं। ऐसे में हुई बारिश का जल भी बर्बाद हो रहा है और नाले नालियों में बह रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने अपने प्रयास से ही बारिश के जल को सहेजने की पहल शुरू की है।
राधिका विहार में दो फीट नीचे बनाया पार्क, बारिश का पानी भूगर्भ जल तक पहुंचा
सिकंदरा क्षेत्र की राधिका विहार कॉलोनी में 60 मकान हैं। यहां कॉलोनी का एक पार्क है, इस पार्क को सडक से दो फीट नीचे विकसित किया गया है। जिससे बारिश का पानी पार्क में एकत्रित हो जाए । पार्क में रेन वाटर हार्वेटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे बारिश का पानी पार्क में एकत्रित होने के बाद भूगर्भ जल तक पहुंच रहा है। इससे कॉलोनी का जलस्तर कम नहीं हो रहा है।
भरतपुर हाउस में 85 घर
इसी तरह से भरतपुर हाउस, कॉलोनी, खंदारी क्षेत्र में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जा रही है। यहां बारिश में घरों का पानी पार्क में पहुंच रहा है, कुछ लोगों ने अपने घर पर भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगा लिया है। इससे बारिश का पानी भूगर्भ जल तक पहुंचाया जा रहा है।