आगरालीक्स …आगरा में बालाजी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियों पेड में जा घुसी, भीषण हादसे में पांच की मौत हो गई है, इसमें तीन महिलाएं हैं। मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा में शनिवार रात 1:45 बजे टाटा गेट में रांग साइड से आ रही स्कॉर्पियो पेड में जा घुसी, तेज आवाज के साथ चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, स्कॉर्पियों में पफंसे लोगों को एसएन पहुंचा गया। हादसे में तीन महिला सहित पांच की मौत हो गई, छह लोग घायल हैं।
बालाजी दर्शन कर लौट रहा था परिवार
पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो से परिवार बालाजी के दर्शन करने के बाद लौट रहा था, ये सभी कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, हादसे में पांच की मौत हो गई।