मंगलवार को शमसाबाद का पशु व्यापारी नईम फतेहपुर सीकरी निवासी मामा डब्बू के साथ पशु लेकर कैंटर से अलीगढ़ गया था। गाड़ी को मुकेश चला रहा था। हेल्पर के रूप में मुबीन साथ में था। नईम ने बताया कि जब वे लोग नौफरी के पास सनराइज फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी लाल रंग की अल्टो ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। अल्टो पर आगे और पीछे की तरफ पुलिस लिखा था। अंदर से एक युवक दरोगा की वर्दी में आया। उसके दो स्टार लगे थे। उसके साथ दो और युवक थे, जो सिपाही लग रहे थे। उन्होंने तलाशी लेनी शुरू कर दी। नईम के पास पांच लाख कैश मिलने पर उससे कहा कि ताजगंज थाना की एकता चौकी चलो, बाकी लोगों से पीछे आने के लिए कहा। इसके बाद अल्टो तेज दौड़ाते हुए उसे लेकर खेरिया मोड़ की तरफ चल दिए। वहां उसे पिस्टल की बट से पीटा और उतार दिया।
उधर, एकता पुलिस चौकी पर उसके न मिलने पर उसके साथी शमसाबाद चले गए। इसके बाद नईम भी शमसाबाद पहुंचा। इस बीच तीन घंटे लग गए। उन्होंने थाना ताजगंज पुलिस को सूचना रात नौ बजे दी। पुलिस उनसे घंटों तक यही सवाल करती रही कि इतनी देर से क्यों आए? इसके बाद पुलिस की एक टीम उसके साथ नौफरी गई और फिर खेरिया मोड़। देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
पशु व्यापारी से हो चुकी है एक करोड की लूट
कागरौल निवासी पशु व्यापारी रपफीक कुरैशी अपने भतीेजे भल्ला के साथ स्विफ्ट कार से आगरा आए थे, गाडी अकील चला रहा था। दोपहर में वे संजय प्लेस स्थित एक्सिस बैंक पहुंचे, यहां से 50 लाख कैश निकाला, इसके बाद शहर में कई जगहों पर व्यापारियों से अपने पैसे लिए। शाम छह बजे एक करोड कैश लेकर वे आगरा से कागरौल के लिए निकलेे।
Leave a comment