आगरालीक्स… आगरा में गुरु नानक जयंती पर मंगलवार को रूट डायवर्ट किया है, सिकंदरा हाईवे से भारी वाहन नहीं निकल सकेंगे। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार का कहना है कि सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात मार्ग परिवर्तित रहेगा।
यह रहेगा परिवर्तन
-दिल्ली, मथुरा की ओर से आने वाले ट्रक जिन्हें आगरा, लखनऊ, कानपुर रोड, फीरोजाबाद और अलीगढ़ एवं एटा की ओर जाना है। वह रुनकता से दक्षिणी बाइपास से ककुआ, रोहता नहर, फतेहाबाद रोड होते हुए इनर रिंग रोड से जाएंगे।
-अलीगढ़ की तरफ से मथुरा और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन खंदौली से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।
-अलीगढ़ की ओर से जयपुर और ग्वालियर की ओर जाने वाले ट्रक आदि भारी वाहन खंदौली से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर इनर रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड, रोहता नहर के रास्ते जाएंगे।
-फीरोजाबाद, एटा, कानपुर से आने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए मथुरा और दिल्ली की ओर जाएंगे।
-फीरोजाबाद, कानपुर एवं एटा की तरफ से आने वाले भारी वाहन इनर रिंग रोड, फतेहाबाद रोड होते हुए ग्वालियर और जयपुर की ओर जा सकेंगे।
-ग्वालियर से जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन को ककुआ से दक्षिणी बाइपास होते हुए रुनकता की ओर जाना होगा।
-ग्वालियर की तरफ से आने वाले ट्रक फतेहाबाद रोड होते हुए लखनऊ, अलीगढ़, एटा, कानपुर की ओर जा सकेंगे।
-जयपुर की ओर से आने वाले ट्रक दक्षिणी बाइपास होते हुए ग्वालियर की ओर जा सकेंगे।
-जयपुर से आने वाले ट्रक दक्षिणी बाइपास, फतेहाबाद रोड, इनर रिंग रोड होते हुए लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ और एटा की ओर जा सकेंगे।