आगरालीक्स.. आगरा का युवक यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार में जिंदा जला, कार में आग लगने पर युवक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया।
मंगलवार को टीकम सिंह (23) पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी 12 ए कृष्णा विहार कालिंद्री आगरा यमुना एक्सप्रेस वे से स्विफ्ट डिजायर कार UP 80 DZ 0497 आगरा से नोएड जा रहे थे। दोपहर एक बजे माइल स्टोन 140 के समीप मथुरा में कार से आग की लपटें उठने लगी, कार के ब्रेक लगते इससे पहले ही कार आग का गोला बन गई।
कार में जिंदा जला
कार आग का गोला बन गई, कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, इससे आगरा निवासी टीकम सिंह कार में जिंदा जल गया। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।