आगरालीक्स… आगरा के एक स्कूल में टीचर ने छठवीं के छात्र की पिटाई लगा दी, आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया, पुलिस के पहुंचने के बाद अभिभावक और भडक गए। इसे देख आरोपी टीचर स्कूल से गायब हो गया, इस मामले में परिजनों की तरफ से टीचर के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
आगरा के रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज, लोहामंडी में ललित कुमार छठवीं का छात्र है, आरोप है कि क्लास में टीचर ने ललित कुमार की पिटाई लगा दी, इसकी जानकारी होने पर अभिभावक स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। स्कूल में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, तब तक शिक्षक स्कूल से चले गए।