आगरालीक्स …अरे ये क्या दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर उप चुनाव में आप ने भाजपा को 24 हजार वोट से हरा दिया, भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने ये जीत हासिल की है। आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने भाजपा के उम्मीदवार को 24 हजार वोट से हराया। गोवा की दो विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। इसमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की विधानसभा सीट पणजी भी शामिल है।