आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के छह नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 837 पहुंच गई है। एक हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है, वे आगरा के कोरोना पॉजिटिव की सूची में शामिल नहीं हैं।
आगरा में गुरुवार को कोरोना के छह नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 837 पहुंच गई है। इसमें एक कैंसर मरीज भी है, मलपुरा क्षेत्र निवासी 70 साल के कैंसर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हे एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 45 साल की प्रथ्वीनाथ पफाटक क्षेत्र की महिला को बुखार आने पर भर्ती किया गया, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 60 साल की महिला और 63 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
113 मरीज हैं भर्ती, 696 हुए ठीक
कोरोना के अब 113 मरीज भर्ती हैं, 696 मरीज ठीक होने के बाद घर पहुंच चुके हैं। इनकी जांच कराई गई, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह आगरा में कोरोना के मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत बढकर 83 पहुंच चुका है।