आगरालीक्स ..आगरा में अब 61 कंटेनमेंट जोन हैं, बाजारों मेंं दुकान पर मास्क के साथ ही पांच ग्राहकों को ही रहने के लिए कहा जा रहा है, मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 967 पहुंच गई है, नए केस लगातार आ रहे हैं, जो मरीज ठीक हो चुके हैं, उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिस क्षेत्र से नए मरीज आ रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है, वहीं जहां मरीज ठीक हो रहे हैं, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट और बफर जोन की सूची से हटाया जा रहा है। अब आगरा में 61 कंटेनमेंट जोन हैं।
एक दुकान पर रहें पांच ग्राहक
बाजार खुलने के साथ ही कोरोना के संक्रमण का खतरा बढता जा रहा है, ऐसे में मास्क अनिवार्य कर दिए गए हैं, अब दुकानदारों से कहा जा रहा है कि पांच से अधिक ग्राहकों को दुकान पर ना खडे होने दें, जिससे संक्रमण का खतरा ना रहे, इसके लिए पुलिस टीम गश्त कर रही है।