आगरालीक्स.. ( World Health Day 2024 ) अपने घर के बुजुर्गों का ध्यान रखें, एसएन की स्टडी में आगरा के 62 प्रतिशत बुजुर्गों की मानसिक क्षमता कमजोर मिली, इसे कैसे ठीक करें, यह भी जानें।
एसएन मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डॉ. रेनू अग्रवाल के निर्देशन में डॉ. कन्हैया उपाध्याय द्वारा आगरा शहर को चार जोन में बांटकर, हर जोन से रैंडम तरीके से 144 बुजुर्गों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक थी उन पर स्टडी की। इसमें वृद्धावस्था एवं बढ़ती उम्र में जीवन की गुणवत्ता’ और बढ़ती उम्र के साथ आने वाली समस्याओं का भी अध्ययन किया गया एवं उनके हाथों की मांसपेशियों की ताकत को भी मशीन द्वारा जांचा की गई।
स्टडी में यह पाया गया की अध्ययन में भाग लेने वाले कुल बुजुर्गों में से 62 प्रतिशत बुजुर्गों में मानसिक क्षमता कम पाई गई । जिसमें महिलाओं की भागीदारी 81% एवं विवाहित बुजुर्गों की 61 प्रतिशत एवं अशिक्षित अथवा कम शिक्षित बुजुर्गों में मानसिक क्षमता कम पाई गई है ।भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार 8% बुजुर्ग जनसंख्या है जो की अनुमानित रूप से 2036 तक 15% और 2050 तक 19 प्रतिशत हो जाएगी।
।
खूब करें तर्क वितर्क इस शोध अध्ययन से पता चलता है की बुजुर्गों को व्यायाम , योग एवं अपने साथियों से तर्क वितर्क और रोजाना एक नए प्रकार का रोचक व्यायाम करना चाहिए। इससे मानसिक अक्षमता को कम किया जा सकता है एवं बढ़ती उम्र में जीवन की गुणवत्ता को सुधारा जा सकता है।