आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी की बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों और उनकी बहुओं पर खाना ना देने सहित उत्पीडन के आरोप लगाए, सोशल मीडिया पर वीडिया डाल दिया। पुलिस के सामने बेटे और बहु बुजुर्ग मां के सामने माफ करने के लिए गिडगिडाने लगे, मां ने उन्हें माफ कर दिया।
आगरा के कमला नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली 62 साल की बुजुर्ग महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, इसमें उन्होंने अपने दोनों बेटे और उन दोनों की बहुओं पर खाना ना देने के साथ बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाए कि किसी बात पर विरोध करती है तो मारपीट करते हैं।उसे घर से निकाल दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच की।
थाने पर मांगी माफी, मां ने किया माफ
इंस्पेक्टर न्यू आगरा उमेश चंद त्रिपाठी ने शनिवार को दोनों बेटो और उनकी बहुओं को थाने बुला लिया, बुजुर्ग मां भी थाने आ गईं। बुजुर्ग मां ने बेटों और बहुओं पर कार्रवाई के लए तहरीर दे दी। उनके परिजनों ने मनाया, दोनों बेटों और बहुओं ने सबके सामने वृद्धा से माफी मांगी। कहा कि कि भविष्य में दोबारा परेशान नहीं करेंगे।उसके साथ कोई गलत बात नहीं करेंगे।बहुओं ने भी वृद्धा से वादा किया को वह उसे मां की तरह सम्मान देंगी।आगे से शिकायत का मौका नहीं देंगी।
बुजुर्ग मां ने अपनी शिकायत वापस ले ली।