आगरालीक्स …आगरा के 635 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं, अब 154 मरीज ही भर्ती हैं, पिछले एक सप्ताह में नए केस कम हुए हैं, ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढी है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव 28 की मौत हो चुकी है।
यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस आगरा में हैं, यहां अभी तक 817 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं, कोरोना पॉजिटिव 28 की मौत हो चुकी है। मगर, पिछले एक सप्ताह से तस्वीर बदल रही है, नए केस की स्पीड पर ब्रेक लगा है। सही होने वालों की संख्या तेजी से बढ रही है।
635 हुए ठीक
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढने के बाद सैफई, मथुरा, मैनपुरी में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए थे, ये मरीज भी डिस्चार्ज होकर घर पहुंच चुके हैं। अब आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज, हिंदुस्तान कॉलेज और नयति हॉस्पिटल में मरीज भर्ती हैं।