आगरालीक्स… आगरा कंटेनमेंट जोन (नगर निगम की सीमा को छोडकर) बाजार खुलेगा, इसके लिए रोस्टर जारी किया गया है, देहात में बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है। एक दिन की साप्ताहिक बंदी भी रखी गई है, मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
आगरा में लॉक डाउन 4 के तहत देहात में बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है। फतेहाबाद में उप जिलाधिकारी एम.अरुन्मोली और सीओ प्रभात कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की, इसमें निर्णय लिया गया है।
फतेहाबाद
सोमवार कपड़ा, सर्राफा,बर्तन ,जूता, चप्पल, बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक खुलेगी
मंगलवार हार्डवेयर ,इलेक्ट्रॉनिक्स, साइकिल ,मोटरसाइकिल पार्ट्स,बुक स्टोर की दुकानें, एक एक दिन छोडकर खुलेगी
बुधवार कपड़ा, सर्राफा,बर्तन ,जूता, चप्पल, बिल्डिंग मैटेरियल
गुरुवार हार्डवेयर ,इलेक्ट्रॉनिक्स, साइकिल ,मोटरसाइकिल पार्ट्स,बुक स्टोर
शुक्रवार साप्ताहिक बंदी
शनिवार कपड़ा, सर्राफा,बर्तन ,जूता, चप्पल, बिल्डिंग मैटेरियल
रविवार हार्डवेयर ,इलेक्ट्रॉनिक्स, साइकिल ,मोटरसाइकिल पार्ट्स,बुक स्टोर
मिष्ठान भंडार की दुकानें सुबह 10से 4बजे तक खुलेगी। होम डिलेवरी करनी होगी।
मेडिकल स्टोर सुबह सात से दोपहर 12 बजे और शाम पांच से सात बजे
परचून की की दुकान सुबह 7 से 10 बजे तक नियमित खुलेगी।
शुक्रवार को सभी दुकाने बंद रहेगी।
सब्जीमंडी रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक खुलेंगी
शमसाबाद दुकान खुलने का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक
सोमवार किराना, कपडा, सर्राफा, वर्तन, जूता, चप्पल, बिल्डिंग मैटेरियल
मंगलवार हार्ड वेयर, इलेक्ट्रोनिक्स, साइकिल, मोटर साइकिल पार्टस, बुक स्टोर