आगरालीक्स …आगरा से चार धाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं में से रिटायर बैंक मैनेजर की पत्नी की यमुनोत्री मंदिर के गेट पर बिगड़ी तबीयत, मौत।
आगरा के सदर क्षेत्र की श्रीराम निरवाना कॉलोनी रोहता के रहने वाले गिर्राज किशोर बैंक मैनेजर हैं, वे उनकी पत्नी 64 साल की रामेश्वरी देवी और बहनोई राधा रमन कॉलोनी के लोगों के साथ आठ मई को चार धाम यात्रा के लिए निकले थे।श्रद्धालुओं का दल हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, मंसूरी होते हुए गुरुवार को यमुनोत्री पहुंचा।
यमुनोत्री मंदिर के गेट पर बिगड़ी तबीयत
गुरुवार को यमुनोत्री पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने धर्मशाला में स्नान किया, इसके बाद यमुनोत्री मंदिर के दर्शन के लिए गए, मंदिर के गेट पर रामेश्वरी देवी की तबीयत बिगड़ गई। उनके दल में एक डॉक्टर भी थे, उन्होंने प्राथमिक उपचार देकर विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई, डॉक्टरों ने ह्रदयघात से मौत होने की जानकारी दी है। शुक्रवार को उनका शव घर पहुंचे, इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।