अलीगढलीक्स…(Chaman Sharma) भीषण सडक हादसे में पुलिस कर्मी, युवती सहित 7 की मौत, पुलिस कर्मी युवती को लेकर आ रहे थे। अतरौली, अलीगढ के छर्रा रोड पर हुए हादसे में सात की मौत से चीख पुकार मची हुई है।
अलीगढ के अतरौली में शनिवार की रात को युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी थी, दबिश के बाद युवती और युवक सहित अन्य लोगों के साथ पुलिस टीम लौट रही थी। अतरौली के छर्रा रोड पर ब्रेकर पर गाडी अनियंत्रित होकर गडढे में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने गडढे से घायलों को बाहर निकाला।
सात की मौत
हादसे में सात की मौत की सूचना है, इसमें पुलिस कर्मी, युवती और उसके परिजन भी शामिल हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
26 जनवरी को आगरा में हादसे में छह की मौत
आगरा में भीषण हादसे में छह की मौत, कोहरे में कार ट्रक में जा घुसी, ट्रक सडक पर दौडती दो कारों पर जा गिरा, हादसे के बाद चीख पुकार मची हुई है। कार को काटकर शव और घायलों को बाहर निकाला जा सका।
आगरा में शुक्रवार को सुबह से घना कोहरा था, फतेहाबाद बाह रोड स्थित खंडेर गांव के पास हुआ। बाह की ओर से आ रहे ट्रक और फतेहाबाद की ओर से जा रही वैगनआर कार मैं आमने-सामने की टक्कर हुई। इसके बाद ट्रक ओवर्ट्रेक कर रही सेंट्रो कार के ऊपर पलट गया। भीषण टक्कर में शेब से भरे ट्रक के नीचे सेंट्रो और वैगन आर कार दोनों दब गई ।पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार की खिड़कियों को काट कर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।
6 की मौत
सेंट्रो में सवार इटावा के सिविल लाइंस निवासी आशीष गुप्ता, 28 वर्षीय रोली, सौरव और चालक अमित की मौत हो गई ।जबकि 50 वर्षीय गायत्री देवी को गंभीर हालत में अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है। वही वैगनआर कार मैं सवार मुरैना के पोरसा निवासी व्यापारी मनोज गुप्ता और चालक मनोज की मौके पर मौत हो गई। उनकी कार में सवार 70 वर्षीय रामसनेही गुप्ता और 40 वर्षीय दिलीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई जिसके कारण करीब 2 घंटे तक यातायात ठप रहा। वैगन आर कार में सवार परिवार लड़की की गोद भराई की रस्म के लिए फिरोजाबाद जा रहा थ और इटावा से सेंट्रो कार से आ रहा परिवार पछ लेकर मुजफ्फर नगर जा रहा था।
कार को काटकर निकाले शव और घायल
स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने भी कार में पफंसे घायलों को बाहर निकालने के प्रयास किए, इसके बाद कार को काटकर घायल और शवों को बाहर निकाला गया। हादसे को देख लोगों के होश उड गए, कार में फंसे घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फाइल फोटो