Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स IPL Auction 2018 : Agra’s cricketer Rahul Chahar, Deepak Chahar sold for Rs 80 Lakh & Tajendra Singh for Rs 55 lakh
बिगलीक्सस्पोर्ट्स

IPL Auction 2018 : Agra’s cricketer Rahul Chahar, Deepak Chahar sold for Rs 80 Lakh & Tajendra Singh for Rs 55 lakh

197

आगरालीक्स… आगरा के लिए बडी उपलब्धि आईपीएल में आगरा के 3 युवा क्रिकेटरों को खरीदा गया है। आईपीएल के आॅक्शन में चेन्नई सुपरकिंग ने दीपक चाहर और मुंबई इंडियन ने तजेंद्रर सिंह को खरीदा है। ये दोनों ही आगरा के रहने वाले हैं और राजस्थान के लिए क्रिकेट खेलते हैं। राहुल चाहर को एक करोड़ नब्बे लाख, दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अस्सी लाख और तेजिंदर ढिल्लन को पचपन लाख में मुम्बई इण्डियन ने खरीद कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
सात अप्रैल से 27 मई तक होने जा रहे 11 वें आईपीएल 2018 के लिए खिलाडियों का आॅक्शन चल रहा है। इसमें आगरा के दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपरकिंग, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेवल्स ने बोली लगाई, चेन्नई सुप​रकिंग ने दीपक चाहर को 80 लाख में खरीद लिया। वहीं, तजेंद्रर सिंह के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स ने बोली लगाई थी। मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में तजेंद्र सिंह को खरीदा है।
राहुल चाहर और दीपक चाहर दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों दोनों ही अच्छे गेंदबाज हैं। राहुल चाहर ने मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
वही बल्केश्वर निवासी तेजिंदर ढिल्लन को मुंबई टीम ने खरीदा है। तेजिंदर दाएं हाथ के अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने मुफीद ए आम इंटर कॉलेज में कई अभ्यास मैच खेले हैं। उनके पिता नरेंद्र ढिल्लन ट्रांसपोर्टर हैं।
2017 आईपीएल में खेल चुके हैं दीपक चाहर
दीपक चाहर आगरा के कागारौल के पास स्थित नारौल गांव के निवासी हैं। वह राजस्थान की तरफ से रणजी खेलते हैं। अब तक दीपक ने 35 रणजी मैच में 105 विकेट चटकाए हैं। वर्ष 2005 में उन्होंने राजस्थान की अंडर-15 बोर्ड ट्राफी खेली। वर्ष 2006 में राजस्थान की टीम का हिस्सा बनकर इंग्लैंड गए और पांच मैचों में 11 विकेट लिए। इसी साल बोर्ड ट्राफी के चार मैचों में 12 विकेट झटके। वर्ष 2009 में राजस्थान की अंडर-19 टीम से खेलते हुए चार मैच में 21 विकेट प्राप्त किए। चार बार इंडिया कैंप किया। अंडर-15, 19, और 23 आयु वर्गों में कैंप में शामिल हुए। वर्ष 2010 में दीपक चाहर ने राजस्थान टीम की ओर से रणजी ट्राफी खेलना शुरू किया। नवंबर 2010 में हैदराबाद की टीम के खिलाफ उन्होंने सात ओवर में महज दस रन देकर आठ विकेट प्राप्त कर रिकार्ड कायम किया। वर्ष 2011 में दिलीप ट्राफी और वर्ष 2011 और 2012 में इरानी ट्राफी खेली। इरानी ट्राफी के दोनों वर्षों में राजस्थान की टीम विजेता रही। दीपक युवराज सिंह, गौतम गंभीर और सहवाग सरीखे खिलाड़ियों का विकेट प्राप्त कर चुके हैं।
पिता लोकेंद्र सिंह ने शुरू से दीपक को कोच के रूप में प्रशिक्षण दिया। वह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। जीडी गोयंका चाहर एकेडमी चलाते हैं, दीपक अभी भी इसी मैदान पर अभ्यास करते हैं। दीपक की मां पुष्पा चाहर हाउस वाइफ हैं। उनका चचेरा भाई राहुल चाहर भी राजस्थान की अंडर-19 टीम में है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!