आगरालीक्स …आगरा में घर में गैस रिफिलिंग करते समय हादसे में पति, पत्नी बच्चे सहित 7 घायल हो गए हैं।
शनिवार को बरहन के नगला पचौरी निवासी मणिकांत पुत्र बद्रीनाथ के घर में सुबह दस बजे अचानक आग लग गई। आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घर में मणिकांत और पत्नी शशि, बच्चे समेत 7 लोग झुलसे पड़े थे। दूसरे ओर गैस के सिलेंडर रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मणिकांत के घर में गैस रीफिलिंग हो रही थी और पत्नी खाना बना रही थीं। गैस लीकेज से घर में अचानक आग गई। इसकी चपेट में आकर मणिकांत उनकी पत्नी और पास खेल रहे बच्चे झुलस गए। सभी को एसएन में भर्ती कराया है।