आगरालीक्स… आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने एक मां को उसके एक साल के बेटे से मिलवा दिया, युवती को उसके ससुरालीजनों ने घर से निकाल लिया था और उसका एक साल का बेटा अपने पर रख लिया था। अपने बेटे को ससुरालीजनों से दिलवाने के लिए युवती एसएसपी अमित पाठक से मिली, उनके आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवती को ससुरालीजनों से एक साल का बेटा वापस करा दिया।
आगरा के खंदारी निवासी बर्खा को तीन दिन पहले ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया था और एक साल के बेटे को अपने पास रख लिया था। बर्खा एसएसपी अमित पाठक से मिली और बच्चे को वापस कराने की मांग की। उनके आदेश के बाद पुलिस बर्खा के खंदारी स्थित ससुराल पहुंची। यहां ससुरालीजनों से बर्खा को एक साल का बेटा वापस करा दिया। बर्खा अब अपने एक साल के बेटे के साथ रह सकेगी।