आगरालीक्स ..आगरा के एसपी सिटी कार्यालय के सात पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं, एक डॉक्टर, 16 बिजली विभाग के 16 कर्मचारी पॉजिटिव, एक ही परिवार के सात पढे किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 43 केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2716 हो गई है, एसपी सिटी कार्यालय, हरीपर्वत में पुलिस कर्मी को सर्दी जुकाम होने पर जांच कराई गई, इसमें सात पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद लोगों से कार्यालय ना आने और वाटस एप के माध्यम से शिकायती पत्र भेजने के लिए कहा गया है,कार्यालय को सैनेटाइज कराया जाएगा। इसके साथ ही बिजली विभाग के 16 कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। लेडी लॉयल वूमेन हॉस्पिटल के डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विनायक नगर और लादूखेडा में एक ही परिवार के कई लोग पॉजिटिव
80, 60, 57, 55, 53, 48 और 27 साल के विनायक नगर आगरा, लादूखेडा के 71, 70 साल के बुजुर्ग, 60 और 46 साल, 41 साल के कमला नगर, 37 साल के खुशबू गार्डन रोहता, 25 साल के खेरिया, 30 साल के ताजरोड, 45 साल के आवास विकास कॉलोनी, 20 साल के लडामदा, 40 साल के बेलनगंज, 66 साल के खंदारी , 30 साल के बालाजीपुरम, शाहगंज, 29 साल के अवधपुरी अलबतिया, 51 साल के जैन गली अलवतिया के मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।