आगरालीक्स…नए साल के पहले दिन रामलला के दर्शन की इच्छा. अयोध्या में 75 फीसदी होटलों के कमरे बुक. आगरा से भी काफी संख्या में जा रहे लोग
नये साल 2026 के पहले दिन अयोध्या में रामलला के दर्शन हो जाएं तो मन खुश हो जाए, इसी कामना को लेकर आगरा सहित आसपास के जिलों से भारी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं. नये साल पर अयोध्या में होटलों में कमरों की बुकिंग 75फीसदी तक हो चुकी है. इसके अलावा ट्रेनों में पहले ही रिजर्वेशन चार्ट फुल हो चुका है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अयोध्या में होटल्स से लेकर गेस्ट हाउस व अन्य ठहरने की धर्मशालाएं आदि भी लगभग फुल होने की संभावना है.मथुरा, वैष्णोदेवी, खाटू श्याम में भी मनाएंगे नया साल
नये साल के पहले लोगों की कामना सिर्फ अयोध्या में रामलला के दर्शन की नहीं है. लोग भारी संख्या में मथुरा, वृंदावन में भगवान कृष्ण के दर्शन को आ रहे हैं.इसके अलावा सीकर में खाटू श्यामजी के दर्शन,उज्जैन में काशी विश्वनाथ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.