आगरालीक्स… बालिका वधु की दादी, सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन, सुबह कार्डिक अरेस्ट से हुआ निधन। मूवी बधाई हो और बालिका वधु टीवी शो से मिली पहचान।
नेशनल अवार्ड से सम्मानित सुरेखा सीकरी का जन्म 19 अप्रैल 1945 को दिल्ली में हुआ, नेशनल स्कूल आफ ड्रामा ज्वाइन किया, इसके बाद मूवी में काम किया। अब बालिका वधु सीरियल में दादी मां के किरादार से उनकी पहचान बनी। उनकी पति हेमंत रेगे का 2009 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था और एक बेटा राहुल सीकरी है।
कार्डियक अरेस्ट से निधन
सुरेखा सीकरी का शुक्रवार सुबह कार्डिक अरेस्ट से निधन हो गया, वे लंबे समय से बीमार भी चल रहीं थी।