Thursday , 7 May 2026
Home टॉप न्यूज़ 76 year old Corona Covid 19 Positive patient died in SN Medical College Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

76 year old Corona Covid 19 Positive patient died in SN Medical College Agra

113

आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित 76 साल की महिला मरीज की मौत, आगरा में कोरोना से पहली मौत, नीदरलैंड से लौटे नाती से संक्रमित हुई थी महिला मरीज।

आगरा के कमला नगर की मुगल रोड स्थित पॉश कॉलोनी में 76 साल की महिला मरीज के कोरोना संक्रमित मिलने पर 7 अप्रैल को एसएन में भर्ती किया गया था, उनकी आठ अप्रैल सुबह मौत हो गई। इससे खलबली मची हुई है, स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।
नीदरलैंड से लौटे नाती से संक्रमित हुई महिला मरीज
कमला नगर के चांदी कारोबारी का बेटा नीदरलैंड गया था, वहां से 15 मार्च को आगरा लौटा। इसके कुछ दिन बाद ही 76 साल की दादी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें पहले कमला नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, इसके बाद मुगल रोड स्थित एक अन्य हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। वहां भी महिला मरीज की तबीयत में सुधार ना होने पर छह अप्रैल को कोरोना की तांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। सात अप्रैल को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।
डॉक्टरों ने किए प्रयास, नहीं बचा सके जान
डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया का कहना है कि महिला मरीज की हालत गंभीर थी, डॉक्टरों ने पूरे प्रयास किए लेकिन जान नहीं बचा सके, वे विदेश से लौटे नाती से कोरोना संक्रमित हुईं थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 5 get bail in Agra IPL Betting case

आगरालीक्स….Agra News: आगरा के होटल में आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Committee for Government doctors private practice in Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टरों की जांच...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 24 घंटे में 4 एमएम बारिश दर्ज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 7th May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 7 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​पश्चिम बंगाल...

error: Content is protected !!