आगरालीक्स आगरा में पुलिस ने कोठी में छापा मारा, आठ जुआरियों को अरेस्ट किया है. इनके पास से करीब एक लाख रुपये कैश जब्त किया है।
आगरा में न्यू आगरा पुलिस ने करबला में एक कोठी में छापा मारा, थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी का मीडिया से कहना है कि जनता क्वाटर निवासी यूनुस अपनी कोठी में जुआ करा रहा था। टीम ने यहां से प्रमोद शर्मा निवासी 100 फीट रोड दयालबाग, टिक्कू निवासी गोकुलपुरा, कमल वर्मा निवासी गोकुलपुरा, पवन कुमार निवासी नूरपुर डौकी, केशव सिंह निवासी हरीपर्वत, सोनू शर्मा निवासी मथुरा, जितेंद्र निवासी मथुरा और भूरा निवासी करबला को अरेस्ट किया है। इनके पास से 94, 570 रुपये जब्त किए हैं।