आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के आठ नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 851 पहुंच गई है। फ्रैक्चर के लिए भर्ती मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 8 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 851 पहुंच गई है। इसमें यमुना पार के एक निजी अस्पताल में फ्रैक्चर होने पर भर्ती हुए 60 साल की बुजुर्ग महिला के सैंपल लिए गए थे, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ताजगंज निवासी 19 साल के युवक, 70 साल की पंचकुइया निवासी महिला मरीज, देवरी रोड निवासी 30 साल के मरीज, रकाबगंज निवासी 28 साल की महिला, नई बस्ती निवासी 22 साल की महिला नामनेर निवासी 53 साल की महिला और 65 साल की मोती कटरा निवासी महिला में कोरोना पॉजिटिव आया है।
कोरोना पॉजिटिव अब 98
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार आगरा में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 98 रह गई है, अब हिंदुस्तान कॉलेज में 29 मरीज भर्ती हैं। वहीं, अन्य मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।