
केंद्रीय मंत्री के आवास पर नारेबाजी
आगरा में शिक्षा मित्रों ने केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के आवास पर धरना दिया, उनसे मांग की गई है कि आरटीई के तहत शिक्षा मित्रों के लिए अध्यापक बनने की अर्हता में संशोधन किया जाए, जिससे शिक्षा मित्रों की नौकरी बन सके।
3800 ने मांगी इच्छा मृत्यु
बरेली के 3800 शिक्षा मित्रों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और इच्छा मृत्यु की मांग की है।
आठ की मौत
सोनभद्र में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने पीएस खराटिया को फैसले से ऐसा सदमा लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। वहीं गाजीपुर जिले में फैसले से आहत एक सहायक अध्यापक ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। वहीं भानपुर में एक शिक्षक के दिमाग की नस फट गई। चंद्रपुर में एक महिला ने फैसला सुनते ही दम तोड़ दिया। शनिवार को नियुक्ति रद होने के फैसले के बाद शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने कई शिक्षामित्र सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि तनाव में तमाम शिक्षकों को हार्ट अटैक भी पड़ा है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Leave a comment