आगरालीक्स …पुलिस और बदमाशों के बीच हुई पफायरिंग में आठ साल के माधव की मौत पर सीएम योगी आदित्यानाथ ने पांच लाख की आर्थिक सहायता दी है, आईजी आगरा मामले की जांच करेंगे।
बुधवार शाम को बदमाशो की तलाश में मथुरा के गांव मोहनपुर अड़ूकी में छह बजे एक दरोगा और चार सिपाही अमरनाथ के मकान पर पहुंचे थे। अमरनाथ का घर गांव से बाहर है और घर के पास ही बगीचा बना रखा है। यहां लोग जुआ खेल रहे थे, पुलिस को देख भगदड मच गई, पुलिस ने लोगों का पीछा किया तो फायरिंग होने लगी। वहां तीन बच्चे खेल रहे थे, एक गोली आठ साल के माधव पुत्र अमरनाथ के लगी, वे बच्चे को लेकर नयति मेडिसिटी पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
5 लाख की आर्थिक मदद, आईजी आगरा करेंगे जांच
इस मामले में गोली किसने चलाई और बच्चे की मौत कैसे हुई, इसकी जांच सीओ रिफाइनरी कर रहे हैं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि शासन ने सीएम राहत कोष से पांच लाख की आर्थिक मदद दी है, इसे गुरुवार को पीडित परिजनों को दिया जाएगा। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर आईजी आगरा करेंगे। वहीं, अमरनाथ द्वारा भी तरहरीर दी गई है, इसमें पुलिस की गोली से बच्चे की मौत के आरोप लगाए गए हैं।