आगरालीक्स… आगरा में जमातियों के सामने आने के बाद कोरोना के केस बढे थे, ये अलग अलग जिलों के थे, इन्हें घर भेज दिया गया।। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जमानत कराने के बाद जमाती अपने घर चले गए।
दिल्ली में मरकज से जुडे जमातियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आगरा में अप्रैल में 171 जमाती और उनके संपर्क में आए लोग पकडे गए। इनकी जांच कराई गई, 30 जमाती और उनके संपर्क में आए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन्हें भर्ती किया गया। जमातियों को मधु रिसोर्ट और एक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। इनकी जांच कराई गई, सभी ठीक हो गए। जमातियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। 61 जमातियों को जमानत मिल गई।
भेजे गए घर
जमातियों के खिलाफ मई में सिकंदरा थाने में पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लघंन का मुकदमा दर्ज किया।इसमें 103 जमातियों को लॉक आरोपित बनाया गया। जमातियों के संपर्क वाले स्थानीय लोगों को मुचलकों पर रिहा कर दिया गया था।बाहर के 61 जमातियों का चालान किया गया था। रिहा होने वाले जमाती अलीगढ़,शामली,गाजीपुर,दिल्ली,भोपाल बिहार,तमिलनाडु आदि जगहों के रहने वाले थे। अपने घर चले गए।