आगरालीक्स… आगरा में ताज बाइक रैली के सेकेंड एडिशन का आगाज हुआ, 149 किलोमीटिर की ताज बाइक रैली में 84 बाइक राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को होटल क्लार्क शिराज में डीएम गौरव दयाल ने ताज बाइक रैली का शुभारंभ किया।
आगरा में यह दूसरी ताज बाइक रैली है, सुबह से ही बाइकर्स होटल क्लार्क शिराज में पहुंच गए। टाइम स्पीड डिस्टेंस के फॉरमेट 149 किलोमीटर की ताज बाइक रैली में बाइकर्स को होटल क्लार्क शिराज से माल रोड, खेरिया एयरपोर्ट, फतेहपुर सीकरी, कीठम, बलदेव, कैलाश होते हुए शहर में घूमना है।
बाइकर्स और बाइक का रोचक अंदाज
ताज बाइक रैली में शामिल होने आए बाइकर्स और उनकी बाइक के रोचक अंदाज ने लोगों को हतप्रभ कर दिया। आगरा के साथ अन्य राज्यों के बाइकर्स बुलेट से लेकर लग्जरी बाइक से ताज बाइक रैली में हिस्सा ले रहे हैं।
छह मार्च 2017 को आगरा में हुई पहली बाइक रैली
आगरा ताज बाइक रैली में उमेद बिन असद, पल्लवी फौजदार ने बाजी मारी। 200 किलोमीटर की रैली में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसमें 65 साल के सीनियर सिटीजन भी थे, उनका उत्साह युवाओं से कम नहीं था।
रविवार को ताज रॉयल्स प्रो बाइकिंग क्लब द्वारा आयोजित बाइक रैली का आगाज होटल क्लार्कशीराजमें जिलाधिकारी गौरव दयाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। पांच श्रेणियों में आयोजित रेस में सिंगल, डबल, लेडीज, आउट स्टेशन और विटेंज में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें कारगिल (कश्मीर) के गुलाम हुसैन के साथ ही मथुरा, दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, ग्वालियर और जयपुर से भी प्रतिभागी शामिल हुए। हरविजय वाहिया, मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब के राजीव गुप्ता, क्लार्कशीराज होटल के निदेशक रूपक गुप्ता, जीएम महिपाल सिंह, राम मोहन कपूर, सुदेव बरार, वेदपाल धर, लईक सिद्दीकी, तनवीर अहमद, मोहम्मद बिलाल, अमित समाधिया आदि मौजूद रहे।
पिछले साल के विजेता
सिंगिल कैटेगरी : उमेद बिन असद प्रथम, धीरज सोलंकी द्वितीय, अर्जुन पसरिया तृतीय।
डबल कैटेगरी: मिक्की ओबराय व सिकंदर प्रथम, गुलाम हुसैन व इम्तियाज अली द्वितीय, विवेक शर्मा व सतेंद्र पाल तृतीय।
लेडीज कैटेगरी: पल्लवी फौैजदार प्रथम, सीमा सेठ द्वितीय, तरुना सिंह तृतीय रहीं।
आउट स्टेशन: अभिषेक चड्ढा प्रथम, दीपक गुप्ता द्वितीय, अजहर अली तृतीय ।
विंटेज कैटेगरी: गोविंद साराभाई प्रथम, रवि कौशल द्वितीय, जसपाल सिंह तृतीय।