आगरालीक्स.. आगरा में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढकर 85 हो गई है, इन्हें बंद कर दिया गया है, पढे आपके आस पास कहां है कंटेनमेंट और बफर जोन।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 1468 पहुंच गई है, जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए केस मिल रहे हैं उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के 500 मीटर के क्षेत्र को बैरीकेटिंग लगाकर बंद किया जा रहा है, यहां 14 से 21 दिन तक लोगों से घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा ना रहे।
