Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स 870 meter long Hindustani Chadar offered at Taj Mahal on Shah Jahan’s Urs
बिगलीक्स

870 meter long Hindustani Chadar offered at Taj Mahal on Shah Jahan’s Urs

109

chadar
आगरालीक्स
 …मुगल शहंशाह शाहजहां के 361वें उर्स पर सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक 870 मीटर की हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की। मोहब्बत की नगरी से दुनिया को प्रेम और सदभावना का संदेश दिया गया।
ताजमहल में शहंशाह शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स के अंतिम दिन गुरुवार को खुद्दाम ए रोजा कमेटी द्वारा सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक 870 मीटर की हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की। दोपहर तीन बजे दक्षिणी गेट ताजगंज स्थित हनुमान मंदिर से ताजमहल मुख्य गुंबद चादर ले जाई गई, यहां से सदभावना का संदेश दिया। वहीं, सुबह 11 बजे भारतीय मुस्लिम विकास परिषद और उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी द्वारा चादर पेश की गई अध्यक्ष समी आगाई और जिलाध्यक्ष सैयद इरफान सलीम ने दक्षिण गेट से होते हुए मुख्य मजार पर चादर चढाई, मेराजुद्दीन कुरैशी द्वारा पक्की सराय मदीना मस्जिद से 100 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई। पक्षियों के पानी के लिए लोगों को बर्तन वितरित किए गए।
मुमताज और शाहजहां की असली कब्र
आपने ताजमहल में मोहब्बत की निशानी मुमताज और शाहजहां की असली कब्र देखी हैं, नहीं देखी तो आज देख सकते हैं। इसके लिए ताजमहल की टिकट भी नहीं लगेगी। ताजमहल में आज से मुगल बादशाह शाहजहां तीन दिवसीय उर्स शुरू हो रहा है। पांच मई तक चलने वाले उर्स में शाहजहां और मुमताज की असली कब्र का भी रास्ता खुलेगा। ताज महल में पर्यटकों को जो कब्रें दिखती हैं, वो असली नहीं हैं। इस कब्र के ठीक नीचे अंडरग्राउंड कमरे में असली कब्र बनी हैं। यहां पर सिर्फ पुरातत्‍व कर्मचारियों और अधिकारियों को जाने की इजाजत है। इसे उर्स पर ही खोला जाता है। पर्यटक 3 से 5 मई तक फ्री में ताज देख सकेंगे। इस दौरान सतरंगी चादर चढाने के साथ शहनाई, ढोल नगाडे गूंजेंगे। भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक पुरातत्‍वविद भुवन विक्रम ने बताया कि उर्स के दौरान किसी भी तरह के झंडे नहीं जाएंगे। पहले से ही इनपर प्रतिबंध लगा हुआ है।
मंगलवर तीन मई को दोपहर 2 बजे असली कब्र का दरवाजा खुलेगा। मुफ्ती मुदस्सिर खां कादरी अजान देंगे। इसके बाद फातिहा और दुआ कर गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। फूलों की की चादर चढ़ाई जाएगी। इसके बाद सूर्यास्त के समय स्मारक बंद होने तक कव्वाली होगी।

ताजमहल में मुफ्त एंट्री
ताज महल में भारतीय पर्यटकों का टिकट 50 रुपए है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट एक हजार रुपए है। 3 मई को 2 बजे से देशी-विदेशी पर्यटकों को मुफ्त एंट्री मिलेगी। 4 और 5 मई को पूरे दिन मुफ्त एंट्री होगी। मुफ्त एंट्री और असली कब्र तक जाने का रास्‍ता होने की वजह से उर्स के 3 दिन ताज महल में पर्यटकों की भीड़ ज्‍यादा रहती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!