आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 9 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 916 पहुंच गई है। एक मरीज की मौत हुई है, एक मरीज डिस्चार्ज किया गया है। अब 72 मरीजों का इलाज चल रहा है।
आगरा में मंगलवार को कोरोना के आठ नए केस आए हैं, 30 साल की सेवला निवासी महिला को भर्ती कराया गया था, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। 29 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। वहीं, 44 साल के भगवान नगर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइन में रह रहे 25 साल के मरीज, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए 61 साल के मरीज, 50 साल के नोर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 32 साल के जगदीशपुरा निवासी मरीज के साथ ही 69 साल के सदर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 91 पहुंच गई है।
एक की मौत, 72 का चल रहा इलाज
आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हुई है, इससे म्रतकों की संख्या बढकर 44 पहुंच गई है। वहीं, एक मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब 72 मरीजों का ही इलाज चल रहा है, अन्य मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
796 मरीज हो चुके हैं डिस्चार्ज
आगरा में अभी तक ठीक होने पर 796 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, अब आगरा में एक्टिव केस 72 रह गए हैं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ रही है।