आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 9 केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की 946 संख्या बढकर हो गई है।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के नौ नए केस आए हैं। 82 साल की नामनेर, सदर निवासी महिला मरीज के चार जून को सैंपल लिए गए थे, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 52 साल के लोहामंडी के मरीज के सैंपल तीन जून को लिए गए थे, इन्हें सांस लेने में परेशानी थी, कोरोना की पुष्टि हुई है। 42 साल के शीतला गली निवासी मरीज के सैंपल लिए गए, इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
एत्मादपुर निवासी 45 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है, नगला हवेली दयालबाग निवासी 75 साल की महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी 68 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जगदीशपुरा लक्ष्मी नगर निवासी 60 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। 26 साल की नाई की मंडी, 31 साल की ताजगंज क्षेत्र की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है।