आगरालीक्स…(Agra News 9th November). आगरा में 90 दिन में डेंगू के 900 से अधिक केस, पहली बार मिले रिकॉर्ड डेंगू के केस, मौत भी अधिक। अभी भी खतरा।
आगरा में अगस्त में डेंगू के केस मिलना शुरू हुए थे, इसके बाद डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में डेंगू केस केस और बढ़ गए, अब हर रोज 30 से 35 नए केस मिल रहे हैं। इस तरह आगरा में अभी तक 901 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में छह की मौत
डेंगू और बुखार से मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में आगरा में डेंगू से छह मरीजों की ही मौत हुई है। जबकि बुखार और डेंगू संदिग्ध 100 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

आज डेंगू के 19 केस मिले
आगरा में आज 9 नवंबर को डेंगू के 19 नए केस मिले हैं, ये मरीज एसएन, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों के साथ ही देहात के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती हैं। 280 बुखार के मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें से 19 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
डेंगू का डेन टू स्ट्रेन है घातक
आगरा में डेन टू स्ट्रेन से डेंगू फैल रहा है। इसमें ब्लीडिंग होने लगती है, प्लेटलेटस काउंट कम हो जाते हैं। डेंगू का यह स्ट्रेन बच्चों के लिए घातक है।