आगरालीक्स …आगरा में अब कोरोना पॉजिटिव 98 केस रह गए हैं, लॉक डाउन 4 में मई के अंत तक राहत मिल सकती है, अभी आगरा में एसी, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कॉपी किताब, ई कॉमर्स की होम डिलीवरी की ही अनुमति दी गई है।
आगरा में कोरोना के 851 केस हैं, मई में कोरोना के केस तेजी से बढे, इसके साथ ही कोरोना से ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या भी बढी है। अब 98 कोरोना पॉजिटिव की अस्पताल में भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है।
रेड जोन में है आगरा, बाजार हैं बंद
यूपी में सबसे ज्यादा 851 केस आगरा में है, आगरा रेड जोन में है, इसलिए लॉक डाउन 4 में आगरा शहर में कोई राहत नहीं दी गई है, लॉक डाउन को लेकर और सख्ती की गई है। बेवजह बाहर निकलने पर रोक है, दुकानें भी नहीं खुल रहीं हैं। मगर, अब कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या कम हो रही है, ऐसे में उम्मीद है कि आगरा की कैटेगरी बदल जाए और बाजार खुलने का रास्ता सापफ हो सकता है, आने वाले सप्ताह में प्रशासन द्वारा व्यापारी संगठनों के साथ इसे लेकर बैठक भी की जाएगी।
आगरा शहर में होम डिलीवरी, देहात में खुल रहे बाजार
लॉक डाउन 4 में देहात में रोटेशन से बाजार खुल रहे हैं, बाजार खुलने का समय भी निर्धारित किया गया है। आगरा नगर निगम की सीमा के बाहर फैक्ट्री भी खुल रही हैं। मगर, शहरी क्षेत्र में बाजार बंद हैं, दवा की दुकानें, आटा और परचून की दुकानें होम डिलीवरी के लिए खोली जा रही हैं। एसी, कूलर, इलेक्र्टॉनिक आइटम के साथ ही कॉपी किताब की होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है।