Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks On the century of petrol in Agra, the Spaniards gave roses #agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

On the century of petrol in Agra, the Spaniards gave roses #agranews

199

आगरालीक्स ( 08th October 2021 Agra News)… आगरा में पेट्रोल के 100 रुपये पार होने पर सपाइयों ने किया अनोखा प्रदर्शन. पेट्रोल पंप पर दिए गुलाब के फूल. कहा, यही हैं भाजपा के अच्छे दिन.

पेट्रोल पंप पर दिए फूल
आगरा में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को सपा ने इसका विरोध जताया। सुबह कार्यकर्ता शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पर बने पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष मधुसूधन शर्मा, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में पेट्रोल लेने वाले लोगों को फूल दिए। जनता को याद दिलाया कि यही भाजपा के अच्छे दिन हैं।

50 रुपये डीजल पर भाजपा करती थी प्रदर्शन
ज़िलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा​ कि जब 50 रुपये डीज़ल था और भाजपा विपक्ष में थी, तब यही लोग सड़कों पर उतरकर महंगाई का विरोध करते थे। आज यही लोग सरकार चलाकर जनता की जेब को काटने का काम कर रहे हैं। बढ़े हुए दामों से जनता में आक्रोश है। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से अब घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। दाल, चीनी, चावल, सब्ज़ी सब महंगी है। आम आदमी सोचने को मजबूर है कि वो इतनी मंहगाई में परिवार को क्या पाले।

सरकार ने नहीं दी कोई राहत
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी लागू होने के बाद सबसे ज़्यादा व्यापार प्रभावित हुआ है। वैश्विक महामारी जैसे समय में सरकार ने जनता को कोई राहत नहीं दी। महामारी के नाम पर फंड लिया पर फंड के नाम पर जनता को कोई सहूलियत नहीं दी।

महंगाई स्लो पॉइजन की तरह
ज़िला मीडिया प्रभारी गौरव यादव ने कहा कि स्लो पॉइजन की तरह महंगाई जनता की जान ले रही है। इस महंगाई में गांव में वही दिन वापस आ गए, जो चूल्हों पर रोटी बनाते थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में प्रकाश यादव, महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, बलविंदर जाटव, नरेश धांकरे, धर्मेंद्र यादव, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!