आगरालीक्स ….(Agra News 10th October )आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में लेडी लायल शामिल हो जाएगा, 44 एकड़ में इंटीग्रेटेड कैंपस बनाने को कैबिनेट की मंजूरी, लेडी लायल होगा शिफ़्ट। मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं।
आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज 24 एकड़ जमीन पर बना हुआ है लेकिन कैंपस अलग अलग हैं। लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय 20 एकड़ जमीन है। एसएन प्रशासन ने एसएन की 24 और लेडी लायल की 20 एकड़ जमीन में इंटीग्रेटेड कैंपस बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा था। जिससे एसएन एक कैंपस बन जाए और मरीजों को इलाज के लिए एसएन में भटकना न पड़े।
कैबिनेट से मिली मंजूरी
लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय को एसएन में विलय करने की कैबिनेट ने शनिवार को बाई सर्कुलर से अनुमति दे दी, इसके साथ ही एसएन में लेडी लॉयल के विलय का रास्ता साफ हो गया है। अब लेडी लायल भी एसएन का हिस्सा हो जाएगा।
हलवाई की बगीची, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास शिफ़्ट होगा
एसएन में लेडी लॉयल में विलय होने के बाद लेडी लॉयल को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, हलवाई की बगीची के पास स्थित एसएन की पांच एकड़ जमीन पर शिफ़्ट किया जाएगा। यहां केवल एसएन मेडिकल कॉलेज ही संचालित रहेगा।

एयर कारीडोर से जुडेंगे विभाग
एसएन के इंटीग्रेटेड कैंपस बनने के बाद सभी विभाग एयर कॉरीडोर से जुड़ेंगे, इमरजेंसी से मरीज एसएन में प्रवेश करेंगे और एयर कॉरीडोर से सुपर स्पेशयलिटी विंग तक पहुंच जाएंगे, उन्हें नीचे रोड पर नहीं आना होगा।
इस तरह बनेगा इंटीग्रेटेड कैंपस
एसएन की 24 एकड़ और लेडी लॉयल की 20 एकड़ जमीन पर होगा विकसित
एसएन के प्राचार्य कार्यालय के आस पास एकेडमिक ब्लॉक होगा
इमरजेंसी के पास ही ट्रॉमा सेंटर बनेगा
राजा की मंडी के पास एक समानांतर रोड बनेगा, इसी रोड से एसएन में प्रवेश होगा
सभी विभाग अलग अलग होंगे