Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Video: Five youths of Agra died by drowning in the river on Dussehra#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Five youths of Agra died by drowning in the river on Dussehra#agranews

322

आगरालीक्स…(15 October 2021 Agra News) आगरा के 5 युवक नदी में डूबे. मूर्ति विजर्सन के लिए गए थे. बैलेंस बिगड़ा और डूबते चले गए नदी में. इस इलाके के रहने वाले थे पांचों युवक

पार्वती नदी में गए थे मूर्ति विसर्जन करने
धौलपुर के बसेड़ी इलाके में बहने वाली पार्वती नदी में शुक्रवार को पांच युवक डूब गए. पांचों युवक आगरा के रहने वाले थे. सभी मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए थे लेकिन विसर्जन करते समय अचानक बैलेंस बिगड़ा और एक के बाद एक पांचों युवक नदी में समा गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए नदी में गोताखोर उतारे. गोताखोरों ने नदी में सभी को निकाला लेकिन तब तक पांचों युवकों की मौत हो चुकी थी. युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

आगरा के जगनेर के रहने वाले थे सभी
जानकारी के अनुसार पांचों युवक आगरा जिले के जगनरे थाना क्षेत्र स्थित भुवनपुरा गांव के रहने वाले थे. यहां नवरात्र में देवी की स्थापना की गई थी. शुक्रवार को गांव के लोग दुर्गा प्रतिमा का विस​र्जन करने के लिए बसेड़ी आए थे. वे भूतेश्वर इलाके स्थित पार्वती नदी में मूर्ति का विसर्जन कर रहे थे. बताया जाता है कि पांचों युवक गहरे पानी में उतर गए. अंदाजा न होने पर अचानक इनका बैलेंस बिगड़ा और पांचों एक एक कर नदी में समा गए. बसेड़ी थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 3 घंटे सर्च आपरेशन के बाद इनके शव निकाले. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

ये हैं मृतकों के नाम
राजेश (26 साल) पुत्र कालीचरण
रनवीर (24 साल) पुत्र कालीचरण
सत्यप्रकाश (22 साल) पुत्र परीक्षत
श्रीकृष्ण (23 साल) पुत्र रामवीर
संजय (19 साल) पुत्र घनश्याम

दो भाइयों की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां
हादसे में दो सगे भाई राजेश और रनवीर की भी मौत हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक राजेश की एक महीने बाद शादी थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. बताया जाता है कि कालीचरण के एक बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी. इनके कुल पांच बेटे थे जिनमें से तीन की मौत हो गई. परिवार बुरी तरह से टूट गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!