आगरालीक्स ..(Agra News 18th October) आगरा में 24 घंटे से रुक रुक कर बारिश, सर्दी की दस्तक, पांच डिग्री लुढ़का पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में पिछले 24 घंटे से मौसम बदल गया है, बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। रविवार सुबह नौ बजे से बारिश शुरू हो गई थी, अब रुक रुक कर बारिश हो रही है। रविवार रात को तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। पिछले छह घंटे से लगातार बारिश हो रही है।
5 डिग्री नीचे पहुंचा पारा
बारिश होने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, रविवार रात को तापमान पांच डिग्री नीचे पहुंच गया। सोमवार सुबह से बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और सर्दी महसूस होने लगी है। एसी और कूलर बंद हैं, पंखा चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है।

आज होगी बारिश, कल छाएंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आगरा में बारिश होगी, मंगलवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। बुधवार को भी बादल छाए रहने की आशंका है।
आईएमडी का अनुमान
18-Oct 21.0 31.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
19-Oct 22.0 31.0 Partly cloudy sky
20-Oct 22.0 32.0 Partly cloudy sky
21-Oct 21.0 34.0 Clear sky
22-Oct 21.0 34.0 Sunny Day
23-Oct 21.0 34.0 Sunny Day