आआगरालीक्स …(Agra News 18th October). आगरा में सत्तो लाला फूड कोर्ट के संचालक की मामी की बाइर्स गैंग ने चेन लूटी, फूड कोर्ट के बाहर से चेन लूट ले गए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से की जा रही पहचान।
आगरा के सत्तो लाल फूड कोर्ट, कोठी मीना बाजार के संचालक दिलीप खंडेलवाल का कहना है कि दिल्ली से उनकी मामी नीलम गुप्ता दिल्ली से आईं थी। रविवार शाम चार बजे वे सत्तो लाल फूड कोर्ट के बाहर खड़ी थी और परिवार की अन्य महिलाओं से बात कर रहीं थी। साकेत चौराहे की तरफ से बाइक पर दो बदमाश आए, नीलम गुप्ता के गले पर झपटटा मारा और गले से चोने की चेन तोड़ कर ले गए।
चोरों के पीछे दौड़ी, तीन तोले की सोने की चेन
नीलम गुप्ता के गले से चेन तोड़कर बदमाश भागने लगे, नीलम गुप्ता ने शोर मचाया वह बदमाशों के पीछे दौड़ी भी लेकिन बदमाश चेन लेकर फरार हो गए। चेन करीब तीन तोले की बताई जा रही है, इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

विधायक की सिफारिश के बाद ली तहरीर
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली, उन्होंने विधायक योगेंद्र उपाध्याय को जानकारी दी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद तहरीर ले ली गई लेकिन रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित परिवार के पास सीसीटीवी फुटेज भी हैं, जिसमें बदमाश चेन लूट कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।