
शुक्रवार को हुई रिहाई के बाद अलीगढ़ होते हुए बाबू सिंह का काफिला आगरा पहुंचा। टेढ़ी बगिया, रामबाग और घाट कटरा में उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। खुद को बीमार बता रहे बाबू सिंह एंबुलेंस से आगरा पहुंचे। इस दौरान समर्थक जोरदार नारेबाजी करते रहे.
पौने चार साल से डासना जेल में बंद थे पूर्व मंत्री बाबू सिंह
एनआरएचएम घोटाले में करीब पौने चार साल से डासना जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा शुक्रवार को डासना जेल से रिहा हो गए।
बृहस्पतिवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी की कोर्ट ने चारों मामले में बाबू सिंह कुशवाहा को जमानत दे दी थी।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आरोपी को तीन मामलों में 50-50 लाख और एक मामले में 75 लाख रुपये कोर्ट में जमा कराने होंगे। इसके अलावा चारों मामलों में 50-50 हजार के दो गवाह भी पेश करने होंगे। शुक्रवार को कोर्ट से परवाना जारी होने के बाद कुशवाहा जेल से रिहा कर दिए गए।
Leave a comment