आगरालीक्स ..(Agra News 19th October ).आगरा में साहलग शुरू होने जा रहे हैं, इससे पहले एडीए ने 300 मैरिज होम को दिया नोटिस, 25 पेट्रोल पंप को भी नोटिस दिया गया है। इनका नक्शा पास नहीं हुआ है, इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद एडीए द्वारा नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस का जवाब मिलने पर सत्यापन भी कराया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में 370 मैरिज होम और 70 पेट्रोल पंप हैं। इनके नक्शा स्वीक्रत न होने की शिकायतें मिल रहीं थी। इस पर एडीए द्वारा 300 मैरिज होम और 25 पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में मैरिज होम और पेट्रोल पंप के नक्शा प्रदर्शित करने के साथ ही नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

मैरिज होम और पेट्रोल पंप का सत्यापन
एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर हर क्षेत्र के मैरिज होम और पेट्रोल पंप का संबंधित जेई सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।