आगरालीक्स…(19 October 2021 Agra News) आगरा में बारिश ने सर्दी का अहसास कराया लेकिन कल से फिर धूप निकलेगी. तापमान फिर बढ़ेगा..लेकिन इस दिन फिर होगी बारिश….जानें कब से शुरू हो रही सर्दी
आगरा में मंगलवार केा फिर बढ़ा तापमान
आगरा में रविवार से मौसम का जबर्दस्त परिवर्तन देखने को मिला है. रविवार को जहां दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही तो वहीं सोमवार को आगरा में रिकॉर्ड बारिश हुई. एक दिन में करीब 80 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है. बारिश भी ऐसी हुई कि सुबह से रात तक बंद ही नहीं हुई. रात करीब नौ बजे के बाद बूंदाबांदी बंद हुई. ऐसे में आगरा का तापमान एक ही दिन में दस डिग्री तक नीचे गिर गया. मंगलवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगराका अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम था. तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले दिनों में निकलेगी धूप
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानी बुधवार से एक बार फिर से आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी थोड़ी बहुत परेशान कर सकती है.
एक बार फिर होगी बारिश
मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगरा में दिवाली के आसपास एक बार फिर से बारिश होगी, जिसके बाद सर्दी का एक तरह से आगाज हो जाएगा. ये बारिश हालांकि सोमवार की तरह नहीं होगी. संभावना है कि दिवाली से पहले या उसके आसपास दो दिन बूंदाबांदी के कारण मौसम बदलेगा.