Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Many offers on Karva Chauth in Agra, women crowd in the market..#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Many offers on Karva Chauth in Agra, women crowd in the market..#agranews

158

आगरालीक्स…(19 October 2021 Agra News) आगरा में करवाचौथ के लिए जमकर हो रही शॉपिंग. साड़ियों से लेकर ज्वेलरी और गिफ्ट्स की कई रेंज मार्केट में. महिलाओं को लुभा रहे आफर्स…

बाजारों में महिलाओं की भीड़
आगरा में फेस्टिवल की शॉपिंग शुरू हो गई है. इस समय करवाचौथ के लिए जमकर शॉपिंग की जा रही है. मंगलवार को मार्केट्स में इसका नजारा भी देखने को मिला. बाजारों में महिलाओं की भीड़ सबसे अधिक दिखाई दी. साड़ियों की दुकान हो या फिर साज श्रंगार की, गिफ्ट्स की दुकान हो या फिर ब्यूटी पार्लर्स, हर जगह सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिखाई दीं. बाजारों में महिलाओं के लिए स्पेशल आफर्स भी दिए जा रहे हैं, जो​ कि महिलाओं को खास लुभा रहे हैं. शहर के पुराने बाजार सिंधी बाजार, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, लुहार गली, सुभाष बाजार, शाहगंज, ​कमला नगर, न्यू आगरा मार्केट, बिजलीघर आदि क्षेत्रों में साड़ियों और चूड़ियों की दुकानों पर भारी भीड़ है. महिलाओं को राजस्थानी और गुजराती स्टाइल की चूड़ियां लुभा रही हैं.लाख, वेलवेट, कुंदन, रेशम और कांच आदि सभी प्रकार की चूड़ियों की मांग है. तो वहीं साड़ियों की कई रेंज मार्केट में होने के कारण उन्हें थोड़ा कन्फ्यूज भी होना पड़ रहा है. कपड़ों और साड़ियों पर 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.

पार्लर्स दे रहे आफर्स
24 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा. ऐसे में शहर के ब्यूटी पार्लर्स की ओर से भी महिलाओं को लुभाने के लिए आकर्षक आफर्स दिए जा रहे हैं. इनमें पैकेजेस सबसे ज्यादा है. जैसे 2000 रुपये के पैकेज पर फेशियल, ब्लीज और वैक्स की जा रही है तो वहीं मेकअप और अन्य कामों पर 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट कस्टमर्स को दे रहे हैं.

पायल और अंगूठी की डिमांड अधिक
करवाचौथ साज श्रंगार का त्योहार है. ऐसे में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पायल, अंगूठी, बिछिया और मंगलसूत्र होते हैं. मंगलवार को सराफा बाजार में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिछिया और पायल खरीदी. लाइटवेट अंगूठी और चेन आदि की सबसे ज्यादा डिमांड है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!