Tuesday , 21 April 2026
Home agraleaks Agra News: Strike warning after the death of a sweeper Arun in police custody in Agra
agraleakscrimeआगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव​क्राइम

Agra News: Strike warning after the death of a sweeper Arun in police custody in Agra

172

आगरालीक्स (20th October 2021 Agra News)… आगरा में पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद पीड़ित परिवार को एक करोड़ के मुआवजे की मांग. मांग पूरी नहीं हुई तो नहीं करेंगे अंतिम संस्कार. कल से हड़ताल की चेतावनी. शहर में नहीं मनाई गई वाल्मीकि जयंती

नहीं मनाई गई वाल्मीकि जयंती
आगरा में पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी अरुण की मौत के बाद आज पूरे शहर में वाल्मीकि जयंती नहीं मनाई गई। नगर निगम परिसर में होने वाला मुख्य कार्यक्रम का सफाई कर्मचारियों ने बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद आज शहर में वाल्मीकि जयंती पर कोई भी कार्यक्रम नही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम परिसर में मुख्य आयोजन होना था। इसमें मेयर व नगर आयुक्त को शामिल होना था। लेकिन अरुण की मौत के बाद इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया गया है।

जगदीशपुरा थाने पहुंचे उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी

ये रखी मांगे

विनोद इलाहाबादी ने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। एक करोड़ रुपये का मुआवजा मृतक के परिवार को मिले। इसके अलावा स्थायी नौकरी दी जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अज्ञात में। उन्होंने चेतावनी दी​ कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाएगा।

अरुण का फाइल फोटो

कल से हड़ताल
विनोद इलाहाबादी ने बताया कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो शहर में कल से सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। कल से हड़ताल रहेगी। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में हड़ताल होगी।

ये था मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किए थे।

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी। अन्य कैश की बरामदगी के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मृतक के भाई की सोनू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह थाना जगदीशपुरा में अज्ञात में दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच कर दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!