
इसके साथ ही कैंसर सर्वाइवर्स और उनकी सेवा करने वाले केयर गिवर्स के बीच एक सेक्शन हुआ। इसमें मथुरा के साथ ही आस पास के गांव के करीब एक हजार लोगों ने अपने सवाल पूछे, उन्हें कैंसर के कारण, उसके बचाव और इलाज की जानकारी दी गई।

नयति हेल्थ केयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने होप फॉर कैंसर इनीशिएटिव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नयति हेल्थ केयर की परिकल्पना के साथ डॉक्टरों की टीम ने कैंसर सर्वाइवर्स के बारे में जानकारी हुई। कैंसर पर जीत हासिल करने वाले बहादुरों से प्रेरित होकर यह इनीशिएटिव शुरू किया गया। यह भी देखने को मिला कि देश में सबसे ज्यादा कैंसर रोगियों को देखभाल की जरूरत उत्तर प्रदेश में है। इसे देखते हुए नयति सेंटर आॅफ एक्सिलेंस फॉर कैंसर की स्थापना की जा रही है। इसमें सर्वक्षेष्ठ कैंसर विशेषज्ञों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण हैं। जिससे मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद, अलीगढ, एटा, इटावा, मैनपुरी, भरतपुर सहित आस पास के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
Leave a comment