Monday , 22 June 2026
Home आगरा “Prarambh Annapurna Seva” running continuously for 185 days in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

“Prarambh Annapurna Seva” running continuously for 185 days in Agra…#agranews

329

आगरालीक्स…(23 October 2021 Agra News) ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत भले ही 101वें स्थान पर हो, लेकिन आगरा में ये छोटे—छोटे प्रयास बड़ा परिवर्तन लाने में दिनरात लगे हुए हैं. 185 दिनों से चल रही प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा….

हंगर इंडेक्स में भारत 101वें स्थान पर
हाल ही में ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट सामने आई तो भारत पिछले साल की दुनिया के सात और देशों से पिछड़ गया. वर्ष 2020 में भारत दुनिया के 107 देशों में 94वीं नंबर पर था लेकिन इस साल 2021 की हंगर इंडेक्स में 7 स्थान और पिछड़कर 101वें स्थान पर पहुंच गया. आंकड़े बताते हैं कि भारत इस मामले में पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे है. ये बात तो देश और दुनिया की होती है, लेकिन कहते हैं न छोटे—छोटे प्रयास ही बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं. आगरा में एक ऐसी ही अन्नपूर्णा सेवा चल रही है जो कि बड़ी सोच के साथ लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है.

आगरा में 185 दिनों से चल रही “प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा”
भारत भले ही फूड हंगर इंडेक्स में साल दर साल पिछड़ रहा है फिर भी छोटे-छोटे प्रयास बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं. इसी क्रम में कोरोना काल में आरम्भ की गई टीम प्रारंभ की “प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा” पिछले 185 दिनों से निरंतर जारी है. पहले टीम अलग-अलग स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रही थी. जिसके बाद जुलाई माह से यह सेवा निरंतर मधु नगर स्पॉट पर जारी है. जहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौष्टिक एवम भरपेट भोजन मात्र ₹10/- में उपलब्ध कराया जाता है. हमारे द्वारा ₹10/- शुल्क लेने का उद्देश्य यह है कि भोजन लेने वाले का आत्मसम्मान भी बना रहे और भोजन की बर्बादी को भी रोका जा सके. जो व्यक्ति शुल्क अदा कर सकता है वह ₹10/- अदा कर इस सेवा का लाभ उठाता है एवं मानसिक रोगी व शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए यह सेवा बिल्कुल निःशुल्क रहती है. इस भोजन की थाली में रोटी, सब्जी, दाल, अचार, सलाद, मिष्ठान, चावल इत्यादि अलग-अलग दिन के हिसाब से अलग-अलग रहते हैं।

आपसी सहयोग से होगी जरूरतमंदों की अधिक मदद
टीम प्रारंभ से अंकुर शंकर गौतम ने बताया कि कोरोना काल में लोगों के सामने आय एवं भोजन की बहुत बड़ी समस्या थी. जिस वजह से हमने सेवा को प्रारंभ किया और आज निरंतर रूप से चलाने में सफल रहे हैं और आगे भी ऐसे ही चलाते रहेंगे. टीम से मोहित जैन का कहना है कि अब तो प्रारंभ अन्नपूर्णा स्पॉट पर कई सदस्य अपने जन्मोत्सव को जरूरतमंदों के साथ खाद्य सामग्री के पैकेट एवं केक काटकर मनाते हैं. यहां सभी को पौष्टिक आहार प्राप्त होता है. हालांकि बनाने में हमें खर्चा अधिक आता है, परंतु आपसी सहयोग के कारण हम इसे सभी को ₹10/- में दे पाते हैं. उन्होंने बताया कि कोई भी इस सेवा में सहयोग करना चाहता है तो वह अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग कर देता है जिस कारण इस सेवा की निरंतरता बनी रहती है। यदि आप भी अपने दिनविशेष को दूसरों के लिए बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 9690 350 350 पर संपर्क कर सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: The charm of Lord Krishna’s childhood pastimes comes alive at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में बिखरी श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की...

आगरा

Agra Live News: Yoga experts honored by the Kshatriya Sabha in Agra alongside an environmental conservation campaign…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्षत्रिय सभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान सँग किया योगाचार्यों का...

आगरा

Agra Live News: Seven-month-old foetus found in CHC toilet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा में अस्पताल के शौचालय में मिला सात माह का भ्रूण....

आगरा

Agra Live News: Doctors had a blast with dance and singing during Surgeons’ Week…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने ‘लग जा गले’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल...

error: Content is protected !!