आगरालीक्स…भारत—पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मैच 21 घंटे बाद. फैंस को बेसब्री से इंतजार..जानिए मैच से पहले विराट कोहली और बाबर आजम ने क्या कहा….
भारत पाकिस्तान का रविवार ब्लॉकबस्टर मैच
टी20 विश्व कप स्टार्ट हो चुका है ऐसे में हर टीम मैच को जीतने के लिए अपनी अपनी रणनीती बना रही है. ऐसे में हर क्रिकेट के शौकीनों को मैच देखने का बेसबरी से इंतजार रहता है पर मैच अगर भारत और पाकिस्तान का हो तो लोगों का उत्साह सांतवे आसमान पर होता है. भारत और पाकिस्तान की जंग शुरूआत से ही है और इनके मैच को लेकर लोगो की आंखे गड़ी रहती है. भारत और पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मैच कल यानी रविवार को शाम 7:30 बजे शुरू होगा. हर किसी को इस मैच का बेसबरी से इंतजार है और लोगो ने अपने अपने अनुमान लगाना भी शुरू कर दिये है कि कौना जीतेगा. कल का दिन ब्लॉकबस्टर दिन भी कह सकते है क्योंकी रविवार का दिन, भारत पाकिस्तान का मैच, और करवाचौथ का त्योहार. आज भारत पाकिस्तान के मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ये कहते दिखे..
विराट कोहली ने यह कहा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा पाकिस्तान की टीम में कई गेम-चेंजर हैं और भारत को शीर्ष पर आने के लिए अपना “ए गेम” लाना होगा. कोहली ने कहा, “कि पाकिस्तान मजबूत है, आपको हर बार उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा. उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेम चेंजर हैं और मैच का रूख बदल सकते है. हमें निश्चित रूप से पाकिस्तान के खिलाफ अपना ए गेम लाना होगा. उन्होंने कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या किसी समय आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में टीम के लिए दो ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे, लेकिन बल्ले से उनकी क्षमता अमूल्य है और इसका कोई विकल्प नहीं है.
बाबर आजम ने यह कहा
दुबई में हुई प्रेस कॉनफ्रेंस में आजम ने कहा कि उनकी टीम के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है जिसे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है और उन्होने कसम खाई कि उनकी टीम भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खराब रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचेगी जब वे मिलेंगे. आत्मविश्वास का परिचय देते हुए, आजम ने जोर देकर कहा कि अतीत उनके खिलाड़ियों के लिए अप्रासंगिक है.आजम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो जो बीत गया वह हमसे परे है।
“हम मैच के दिन अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का उपयोग करना चाहते हैं ताकि हमें बेहतर परिणाम मिल सके. रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही होते हैं.