
बाह क्षेत्र के थाना जैतपुर के अन्तर्गत गोपालपुरा(चौबे का पुरा )निवासी किसान विनोद पुत्र पोतई उम्र 45 बर्ष के 8 बीघा खेत में आलू की फसल थी। पडोसी खेत में बडी बिजली की लाईन के लिए खंभे लगाए जा रहे थे। खंभों कोलगाने का सामान वाहनों द्वारा किसान विनोद के आलू के खेत से होकर आ रहा था, इससे उसकी तीन वीघा आलू फसल बर्बाद हो गई। इस पर उसने कर्मचारियों से मुआवजा मांगा, परिजनों का आरोप है कि मुआवजे को लेकर कर्मचारियों से उसका झगडा भी हुआ था। गुरुवार दोपहर को विनोद अपने घर पर लगे बिजली के खंभे पर शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
Leave a comment