
ताज रंग महोत्सव 2016 का शुभारम्भ सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव और संस्कार भारती के राष्ट्रीय संरक्षक योगेन्द्र दा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। म्यूजिक मंत्रा संस्था की निदेशक वीरा सक्सेना के निर्देशन में कथक की प्रस्तुति दी गई।
लघु नाटक, शास्त्रीय नृत्य औऱ लोकनृत्य की प्रस्तुतियां सूरसदन में हुईं। सोलन (हिमाचल) से मीना, केतन साहू एवं सिया सिंह ने ओडिसी, इंदौर से आशीष पिल्लई और पूर्वी पांडे ने भारत नाट्यम, वर्धा महाराष्ट्र से अवनी भगत, नागपुर से जास्मीन, जयपुर से देवेन्द्र शर्मा, बरेली से मोनिका शर्मा व नूपुर शर्मा ने डांडिया, छत्तीसगढ़ की टीम ने कोरबा की प्रस्तुति दी।
समारोह में कलाकारों को सम्मानित किया गया। मीना, केतन साहू, सिया सिंह, आशीष पिल्लई को सम्मानित किया गया। ये कलाकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं। निर्णायक मंडल में अशोक मानव, पाखिला कलिता, वीरा सक्सेना, प्रमोद कुमार सिंह रिंकू मौजूद थे। संचालन नटरांजलि की निदेशक अलका सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत मदन मोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राहुल राज ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सेन्ट्रल जेल के रत्नाकर लाल, गोपाल गुरु, वीना अग्रवाल, प्रतिभा जिन्दल, राहुल चतुर्वेदी, मदन मोहन शर्मा, ममता सिंघल, सोलानी राना आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति के हरी सिंह गहलौत, ललित वाष्णेय, सोमनाथ यादव, अनीता खत्री (जयपुर) आदि मौजूद रहे।
Leave a comment