आगरालीक्स..(Agra News 2nd November).. आगरा में धनतेरस के लिए बाजार तैयार हो गए हैं, जानें धनतेरस का शुभ मुहूर्त, क्या हैं पौराणिक मान्यता, क्यों खरीदते हैं झाड़ू।
दो नवंबर को धनतेरस है, इसके साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो जाएगा। पांच दिवसीय दीपावली के पहले दिन धनतेरस पर पूजा अर्चना के साथ सामान खरीदा जाता है, इसे शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा
धनतेरस पर धन्वंतरि देवता, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस के लिए प्रदोष काल शाम 5.35 बजे से 8 .11 बजे तक है। जबकि वृषभ काल शाम 6.18 बजे से 8.14 बजे तक है।
झाड़ू खरीदना शुभ
ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से लक्ष्मी मां खुश होती हैं और घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। इस दिन मिटटी के दीए भी खरीदने चाहिए।